A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. BPSC AEDO परीक्षा के लिए इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC AEDO परीक्षा के लिए इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC AEDO परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख को घोषित कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार किस डेट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

BPSC AEDO परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने BPSC असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को घोषित कर दिया है। एक बार जारी होने पर, जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in  पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि लिखित परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग चरणों में और अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC AEDO Admit Card: कैसे चेक व डाउनलोज कर सकेंगे प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले उम्मीदवीरों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने प्रवेश पत्र खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2025: यह कब जारी होगा?

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा, इसका लिंक 8 जनवरी 2026 तक सब्जेक्ट और परीक्षा की तारीख के हिसाब से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। 

जरूरी इंस्ट्रक्शंस

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपी सभी डिटेल्स, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और सेंटर की डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए।
  • किसी भी गलती या गड़बड़ी होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत कमीशन से संपर्क करना चाहिए।
  • ई-एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (दो कॉपी) साथ लाना होगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाएं।

ये भी पढ़ें- 

नीट यूजी की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं? जानें यहां

Latest Education News