A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. बिहार में निकली सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

बिहार में निकली सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई

बिहार में निकली सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप बिहार में निकली सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 18 मार्च 2026 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

आवेदन करने की योग्यता?

निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटो को समझ सकते हैं। 

  • BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए। 
  • साथ ही अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि को कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्य का अनुभव होना चाहिए। 
  • कार्य के वर्षों की संख्या संबंधित राज्य बार काउंसिल में उनके औपबंधिक नामांकन /पंजीकरण की तिथि से गणना की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

Latest Education News