अगर आपने भी बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। सबस पहले बता दें कि बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी। वहीं इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में कैसे चयन होगा और किन ट्रेड्स में रिक्रूटमेंट होगी? अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे।
किन ट्रेड्स में होगी भर्ती?
ये भर्तियां कुक, वाटर कैरियर, वाल्डर, कारपेंटर, प्लबंर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन पंप ऑपरेटर, कोबलर, टेलर, वाशरमैन, बार्बर, स्वीपर जैसे ट्रेड में होगी।
क्या है चयन प्रक्रिया?
नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की चयन प्रक्रिया को समझ सकते हैं।
- सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) होगी। अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना होगा। महिलाओं को 8.30 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा।
- इसके बाद पीईटी पीएसटी में सफल हुए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास होंगे उन सभी को दस्तावेज चांज के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद कोबलर, टेलर, वाशर मैन, बार्बर, स्वीपर, खोजी के पदों का ट्रेड टेस्ट होगा। कारेंटर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर, अपहोल्स्टर, कुक, वाटर करियर, वेटर समेत अन्य पदों के लिए ट्रेड टेस्ट नहीं होगा।
- चयन की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। अन्य सभी टेस्ट क्वालिफाइंग होंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3588 पदों को भरा जाएगा। कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिक्तियों में पुरुषों के 3406 जबकि महिलाओं के 182 पद होंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर माह 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
Latest Education News