A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Budget 2025: IIT सीटो में होगा इजाफा, बिहार में बनेगा फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट

Budget 2025: IIT सीटो में होगा इजाफा, बिहार में बनेगा फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट

Budget 2025: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि IIT सीटो में किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
Image Source : PTI वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2025: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि IIT सीटो में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि IIT में क्षमता का विस्तार किया जाएगा ताकि हजारों ज्यादा छात्रों को सुविधा दी जाएगी। साथ ही यह भी घोषणा की कि आईआईटी पटना में हॉस्टल खुलेगा। उन्होंने बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट बनाने की भी घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख तक 100% बढ़ गई है। 2014 के बाद शुरू किए गए पांच आईआईटी में 6,500 और छात्रों को शिक्षा की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

पीएम रिसर्च फेलोशिप

वित्त मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में आईआईटी और आईआईएससी में तकनीकी शोध के लिए पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना के तहत 10,000 फेलोशिप प्रदान की जाएंगी।

शिक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में उत्कृष्टता केंद्र

शिक्षा के लिए AI बुद्धिमत्ता में उत्कृष्टता केंद्र(Center of Excellence) की स्थापना 500 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय से की जाएगी।

लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का लक्ष्य

लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार मदद मुहैया कराएगी।

शुरू की जाएगी भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रों को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।

75000 नई मेडिकल सीटों का होगा सृजन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में 5 साल के दौरान 75000 नई मेडिकल सीटों का सृजन किया जाएगा। 

फूड डिलीवरी वालों को बीमा कवर का लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2025 में किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयां पूरी की जाएंगी। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। ये पटना और बिहटा के अलावा होंगे। युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि अब फूड डिलीवरी करने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनको सरकार की ओर से बीमा कवर का लाभ भी दिया जाएगा।

भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे। इसके लिए योजना शुरू की जाएगी। इकोसिस्टम के विकास पर जोर होगा जिससे हाई क्वालिटी पर्यावरण अनूकूल खिलौने बनेंगे।

Latest Education News