A
Hindi News एजुकेशन CAT 2025 के लिए इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई, बंद होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

CAT 2025 के लिए इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई, बंद होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

CAT 2025 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप CAT 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। CAT 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। 

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट

जानकारी दे दें कि CAT 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2025 है, जिसमें अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें।

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

जिन इच्छुक उम्मीदवारों को CAT 2025 के लिए आवेदन करना है उन सभी के पास किसी विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से हासिल की हुई ग्रेजुएशन की डिग्री(कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए) होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के अभ्यर्थियों के मामले में 45%) के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन 

  • CAT 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवीरों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क 

इसके लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग प्रमाण पत्र की एक प्रति अपलोड करनी होगी।

ये भी पढ़ें- 

CAT 2025 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? जान लें एलिजिबिलिटी

Latest Education News