A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Admit Card 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से शुरू होने हैं एग्जाम

CBSE Admit Card 2025: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 15 फरवरी से शुरू होने हैं एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा संगम पोर्टल पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CBSE Admit Card 2025: इस वर्ष की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं)  में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड को बोर्ड ने परीक्षा संगम पोर्टल पर जारी किया है। स्कूल हेड वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पोर्टल पर लॉग इन करके अपने छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

चूंकि एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध हैं, इसलिए छात्र सीधे बोर्ड की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।  छात्र अपने एडमिट कार्ड के लिए अपने स्कूलों में संपर्क करें।

CBSE Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद परीक्षा संगम पोर्टल पर जाएं। 
  • इसके बाद कंन्टीन्यू ऑन द नेक्सट पेज पर क्लिक करें। 
  • अब स्कूल्स (गंगा) वाले टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद प्री एग्जाम एडमिट कार्ड वाले टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड वाले टैब पर जाएं। 
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक

एकल शिफ्ट में होगी परीक्षा

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू की जाएंगी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एकल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बता दें कि एडमिट कार्ड या हॉल टिकट दिखाने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर छात्र अपना रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा के दिन के निर्देश और रिपोर्टिंग समय देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  गैस जलाने पर नीले रंग की आग क्यों निकलती है?

Latest Education News