A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट चेक करने का तरीका, जानिए कब आएगी डेटशीट

CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट चेक करने का तरीका, जानिए कब आएगी डेटशीट

CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द जारी होने वाली है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा की डेटशीट 2 फरवरी को जारी की जाएगी।

CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट चेक करने का तरीका, जानिए कब आएगी डेटशीट- India TV Hindi
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट चेक करने का तरीका, जानिए कब आएगी डेटशीट

नई दिल्ली: CBSE द्वारा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द जारी होने वाली है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा की डेटशीट 2 फरवरी को जारी की जाएगी। परीक्षा 4 मई से 10 जून के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र सीबीएससी की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर डेटशीट देख पाएंगे। इसके बाद एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल में जारी होने की संभावना है। सीबीएससी ने इस साल सिलेबस को घटाकर 30 फीसदी कर दिया गया है और पेपर में 33 फीसदी इंटरनल चॉइस वाले प्रश्न होंगे।

CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2021 कैसे देखें
  1. आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in पर जाएं
  2. 10th, 12th डेटशीट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  3. कक्षा 10/12 परीक्षा अनुसूची स्क्रीन पर दिखाई देगी
  4. डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

परीक्षा कोरोना वायरस महामारी संबंधी कड़े दिशा-निर्देशों के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। दिशानिर्देशों में फेस मास्क पहनना आवश्यक है और सामाजिक दूरी को बनाए रखा जाएगा। स्कूल में 1 मार्च से प्रेक्टिकल एग्जाम कराएं जाएंगे। एग्जाम के बाद 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले के रिजल्ट जुलाई 2019 में घोषित किए गए थे। जिसमें कुल 88.78 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की और 91.46 प्रतिशत छात्र कक्षा 10 की परीक्षा में सफल हुए थे।

बोर्ड ने पहले से ही अकाउंटेंसी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान और मनोविज्ञान सहित सभी विषयों के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। COVID लॉकडाउन अवधि के दौरान छात्रों को हुई कठिनाइयों के कारण, बोर्ड ने पाठ्यक्रम को काफी कम कर दिया है। छात्रों को इसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

छात्र सीबीएसई कक्षा 12 से कम किए गए सिलेबस को देख सकते हैं और उसी अनुसार परीक्षा की तैयारी करे ताकि वे अतिरिक्त अध्ययन करने में समय बर्बाद न करें। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 के हटाए गए स्लेब्स केवल 2021 बोर्ड परीक्षा के लिए ही लागू है। कक्षा 12वीं के हर विषय के हटाए गए पाठ्यक्रम को पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। आप वहां जाकर स्लेब्स देख सकते है।

Latest Education News