कल से शुरू हो रही है CBSE Board परीक्षा, पेपर लीक और फर्जी खबरों को लेकर बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी
CBSE Board परीक्षा कल से शुरू हो रही है। इस बीचे बोर्ड ने पेपर लीक और फर्जी खबरों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
कल यानी 17 फरवरी से CBSE बोर्ड 2026 (क्लास 10 और क्लास 12) की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। अगर आप भी सीबीएसई क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पेपर लीक और फर्जी खबरों व अफवाहों को लेकर बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी जारी की है। CBSE बोर्ड ने एडवाइजरी को आधिकरारिक वेबसाइट पर जारी किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी में कहा है, " सीबीएसई का अभिभवकों, छात्रों, विद्यालयों और सभी सांबांधित हितधारकों से विशेषरूप से आग्रह है कि वे सतर्क रहें और अप्रमाणित खबरों/अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों।"
एडवाइजरी में आगे लिखा है, "बोर्ड सभी हितधारकों को आश्वस्त करता है कि पिछले वर्षों की भांति ही बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु सुदृढ़ व्यवस्था और कड़े उपाय किए गए हैं। भ्रामक सूचना फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के किसी भी प्रयास के विरुद्ध बोर्ड द्वारा लागू नियमों और विनियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट
बोर्ड ने प्रामाणिक जानकारी, स्पष्टीकरण या आधिकारिक अपडेट के लिए, निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने की सलाह दी है:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट: cbse.gov.in
बोर्ड ने एडवाइजरी में साफ कहा है कि "सभी को अत्यधिक सावधानी बरतने और बोर्ड की 10वीं/12वीं परीक्षा के संबंध में सीबीएसई द्वारा अपने सत्यापित आधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि व्यापक जनहित में भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न हो।"
समय से पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचने की सलाह दी जाती है क्यों कि लेट होने पर उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षा सेंटर्स के गेट सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएंगे। इस समय के बाद पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को, देरी का कारण चाहे जो भी हो, एंट्री नहीं करने दी जाएगी।
