CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने इसके लिए कड़े इंतजाम किए हैं। अगर आप भी इस साल सीबीएसई बोर्ड (क्लास 10 और क्लास 12) परीक्षा में शामिल होंगे, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचने की सलाह दी जाती है क्यों कि लेट होने पर उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जाम सेंटर के गेट कितने समय बंद होंगे? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए अवगत होते हैं।
बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षा सेंटर्स के गेट सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएंगे। इस समय के बाद पहुंचने वाले स्टूडेंट्स को, देरी का कारण चाहे जो भी हो, एंट्री नहीं करने दी जाएगी। क्यों कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे बंद होने के समय से काफी पहले सेंटर पहुंच जाएं या कहें कि लगभग एक घंटे पहले ही पहंच जाएं। इससे एडमिट कार्ड चेक करने, एग्जाम रूम ढूंढने और दूसरी फॉर्मैलिटीज़ पूरी करने के लिए काफी समय मिल जाएगा।
परीक्षा हॉल में क्या ले जाएं
- सीबीएसई एडमिट कार्ड
- नीला बॉलपॉइंट पेन
- पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
- पेंसिल, रबर और शार्पनर
- पारदर्शी पानी की बोतल
- साधारण घड़ी
परीक्षा हॉल में क्या लेकर न जाएं
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर
- कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स
- ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (क्लास 10 और 12) में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा दिवस के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना बिलकुल भी न भूलें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। किसी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News