नई दिल्लीः सीबीएसई के क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल में मंगलवार को फिर से टेक्निकल दिक्कतें आईं। कई स्टूडेंट्स ने बताया कि प्लेटफॉर्म के चालू होने के कुछ ही समय बाद लॉगिन फेलियर और स्क्रीन फ्रीज़ हो गई। वहीं, छात्रों की शिकायत के बाद सीबीएसई ने एक्स हैंडल पर दावा किया कि पोर्टल फिर से लाइव हो गया है।
स्टूडेंट्स ने लॉगिन नहीं होने की शिकायत की
कई स्टूडेंट्स ने कहा कि वे अपने क्रेडेंशियल सही से डालने के बावजूद पोर्टल एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। छात्रों ने बताया कि लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के बाद वेबसाइट फ्रीज़ हो गई, जिससे वे प्रोसेस को आगे नहीं बढ़ा पाए। एक छात्र ने शिकायत करते हुए कहा, 'यह अभी भी काम नहीं कर रहा है, लॉग-इन डिटेल्स और कैप्चा वगैरह भरने के बाद भी, यह लॉग इन नहीं करता है। यह कहता है "वेरिफिकेशन फेल हो गया, प्लीज़ अपनी डिटेल्स चेक करें और फिर से कोशिश करें"।
एरर दिखाने वाले वीडियो भी स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन शेयर किए, जो प्लेटफॉर्म एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे। दूसरों ने भी ऐसे ही अनुभव बताए, कहा कि पोर्टल या तो लोड नहीं हो रहा था या बार-बार उनकी लॉगिन जानकारी रिजेक्ट कर रहा है। एक स्टूडेंट ने कहा, “कुछ सवाल इवैल्यूएटर ने चेक नहीं किए।
सीबीएसई ने साइट फिर से चालू होने का किया दावा
छात्रों की शिकायत के बाद सीबीएसई ने एक्स हैंडल पर 9:52 AM पर एक मैसेज शेयर कर कहा कि वेरिफ़िकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने का पोर्टल अब LIVE है। स्टूटेंट्स यहां अप्लाई करें:
https://cbse.gov.in/newsite_old/rchk.html । कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से आधार वेरिफ़िकेशन को शामिल किया गया है। जिन बच्चों के पास आधार नहीं है, उनके माता-पिता, रिश्तेदार या गार्जियन की आधार डिटेल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मामले में, आधार का नाम, जन्म तिथि और जेंडर उस व्यक्ति का होना चाहिए जिसका आधार नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे पहले मंगलवार सुबह सीबीएसई ने कहा था कि पोर्टल फिर से चालू हो गया है। छात्र निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित शिकायत या सेवा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Latest Education News