CBSE Results 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने स्टूडेंट्स के डिजिलॉकर अकाउंट के लिए छह अंकों का एक्सेस कोड आधारित एक्टिवेशन जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र अब अपने डिजिलॉकर अकाउंट को एक्टिवेट कर सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। जारी किए नोटिस में लिखा है, "बोर्ड परीक्षा-2025 का परिणाम तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द ही घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए एक्सेस कोड फाइल स्कूलों को उनके डिजिलॉकर खातों में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से स्कूल एक्सेस कोड डाउनलोड कर सकते हैं और व्यक्तिगत छात्रों को वितरित कर सकते हैं।"
CBSE Access Code: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट cbse.digitallocker.gov.in पर जाएं।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और ड्रॉपडाउन मेनू से ‘स्कूल के रूप में लॉगिन करें’ चुनें।
- ‘एक्सेस कोड फ़ाइल डाउनलोड करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- पिन डाउनलोड करने के लिए एक नई विंडो खुलेगी।
- कक्षा 10 के लिए: डाउनलोड एक्सेस कोड पर क्लिक करें
- कक्षा 12 के लिए: डाउनलोड एक्सेस कोड पर क्लिक करें
हाल ही में बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह इस सप्ताह सीबीएसई बोर्ड के नतीजे घोषित नहीं करेगा और अभी तक रिलीज की तारीख तय नहीं की गई है। केंद्रीय बोर्ड की ओर से यह बात तब सामने आई जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बोर्ड 2 मई को नतीजे घोषित करेगा, जिसका बोर्ड ने साफ साफ खंडन किया।
नोटिस
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज खोलें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स 10वीं का रिजल्ट या 12वीं की रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र-छात्राएं मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा।
- रिजल्ट खुलने के छात्र-छात्राएं उसे चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें
Latest Education News