A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेच पढ़ें यहां पूरी डिटेल

इंजीनियर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, वैकेंसी समेच पढ़ें यहां पूरी डिटेल

सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी CCI में इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित सभी जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी CCI में विभिन्न प्रबंधकीय और इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की यह अंतिम तिथि है और प्रक्रिया ऑफलाइन है। इस भर्ती अभियान के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। बता दें कि यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जीएगी। 

वैकेंसी डिटेल 

उम्मीदवार नीचे प्वाइंट्स के माध्यम से रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं। 

  • अतिरिक्त जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन- 1 पद
  • अतिरिक्त जनरल मैनेजर(यांत्रिक)- 2 पद
  • उप जनरल मैनेजर (उत्पादन)- 1 पद
  • उप जनरल मैनेजर (यांत्रिक)- 4 पद
  • डीजीएम (एमएम)- 1 पद
  • वरिष्ठ प्रबंधक (ईएंडआई)- 2 पद
  • उप जनरल मैनेजर (ई एंड आई)- 1 पद
  • इंजीनियर (ईएंडआई)- 1 पद 
  • इंजीनियर (खनन)- 1 पद

कहां भेंजें आवेदन पत्र

अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म साधारण डाक से, लिफाफे पर “_________ के पद के लिए आवेदन” लिखकर इस पते पर भेजने होंगे: 

अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड,

पोस्ट बॉक्स नं.: 3061,

लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003.

बता दें कि सीसीआई ने कहा कि नियुक्ति पूरी तरह से निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर होगी (जो भी लागू हो), और यह स्थायी प्रकृति की नहीं है। प्रारंभिक कार्यकाल एक वर्ष का होगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अगले 3 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। अनुबंध को एक महीने का नोटिस/अनुबंध शुल्क और 15 दिन का नोटिस/अनुबंध शुल्क देकर भी समाप्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

बुलडोजर की टॉप स्पीड कितनी होती है? 

Latest Education News