A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम का स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम को जारी कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीजीबीएसई की तरफ से आज यानी 7 मई को कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। वैकल्पिक रूप से CGBSE कक्षा 10 और 12 के परिणाम results.cg.nic.in पर भी देख सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं रिजल्ट या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को डालना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो में रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार चेक करे और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

इस वर्ष, छत्तीसगढ़ कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गईं थीं।

Latest Education News