अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जिसे बहुत जल्द बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।
क्या है एलिजिबिलिटी?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी/हिंदी में पोस्ट ग्रजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदक की मेक्सिमम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
इसके बाद पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कितने पदों को भरा जाएगा?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 72 पदों को भरा जाएगा।
क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में सेलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-
RRB NTPC UG Result 2025: कब जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट? ऐसे कर सकेंगे चेक
Latest Education News