A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CM योगी ने 543 नवचयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, 494 सहायक अध्यापक और 49 लेक्चरर को मिले

CM योगी ने 543 नवचयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, 494 सहायक अध्यापक और 49 लेक्चरर को मिले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी 8 मई को 2025 को 500 से अधिक नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 543 नवचयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र- India TV Hindi
Image Source : ANI (X) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 543 नवचयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुल 543 नवचयनित शिक्षकों को आज (8 मई 2025) नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए 494 नवचयनित सहायक अध्यापकों (एलटी) एवं 49 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। 

Latest Education News