CMT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
एनटीए ने सीएमएटी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
CMT 2026 के लिए आवेदन करन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से सीएमएटी 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2025 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 है। सुधार विंडो 20 नवंबर को खुलेगी और 21 नवंबर 2025 को बंद होगी।
CMAT-2026, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, मात्रात्मक तकनीक और डेटा व्याख्या, तार्किक तर्क, भाषा समझ, सामान्य जागरूकता और नवाचार एवं उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार NTA CMAT की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CMAT 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये और महिला वर्ग के लिए 1250 रुपये है। *जनरल-ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांग/*ओबीसी-(एनसीएल) और तृतीय लिंग वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 1250 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एनटीए सीएमएटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- SSB Interview: पांच दिन तक इंटरव्यू? जान लें एसएसबी साक्षात्कार में क्या होता है
