A
Hindi News एजुकेशन यूपी में ठंड का प्रकोप, जानें कहां-कहां बदल गया स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय

यूपी में ठंड का प्रकोप, जानें कहां-कहां बदल गया स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय

उत्तर प्रदेश समेत लगभग हर राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। रामपुर में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

देश के हर हिस्से में लगभग ठंड अपने उच्चतम स्तर की ओर अग्रसर है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। जनपद में अधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RampurDm हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर कर जानकारी साझा की गई है। 

जारी किए गए आदेश के अनुसार,  कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक खुलेंगे। आदेश को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। 

आदेश 

जारी आदेश में लिखा है, "जनपद में प्रातः तापमान कम होने एवं अत्यधिक कोहरा होने की स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय, रामपुर के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय संशोधित करते हुए प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है। तदानुसार उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।" 

नोएडा और गाजियाबाद में चल रहे हाइब्रिड मोड में स्कूल  

नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों में क्लासेज हाइब्रिड मोड में चल रही हैं। स्कूलों में क्लास 5 तक ऑनलाइन संचालन, वहीं कक्षा 6वीं से 9वीं और 11वीं तक हाइब्रिड मोड में संचालन हो रहा है। गाजियाबाद में 10वीं कक्षा और 12कक्षा को छोड़कर बाकी सभी को हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश दिया गया। यह कदम दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए लिया गया है। 

दिल्ली में चल रहे हाइब्रिड मोड में स्कूल

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भी स्कूल हाइब्रिड मोड में चल रहे हैं। दिल्ली में बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए GRAP-IV लागू है और सभी विद्यालय 9वीं और 11वीं कक्षा तक हाइब्रिड मोड मे संचालित किए जा रहे हैं। बता दें हाइब्रिड प्रारूप में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश हाल में शिक्षा निदेशालय द्वारा दिया गया। 

ये भी पढ़ें- 

UP Board 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में होगी, शेड्यूल जारी, पढ़ लें डिटेल

Latest Education News