अगर आप फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सीआरपीएफ में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं आइए आज इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।
क्या है एलिजिबिलिटी?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा कुछ पदों के लिए तकनीकी योग्यताओं की आवश्यकता होती है, जिसमें ITI प्रमाणपत्र और संबंधित अनुभव शामिल हैं।
कांस्टेबल ड्राइवर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, बाकी सभी कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9175 पदों को भरा जाएगा। इसमें
- पुरुषों के लिए- 9096 पद
- महिलाओं के लिए- 79 पद
आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क केवल सामान्य, EWS और OBC श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए, आवेदन किए गए प्रत्येक पद के लिए ₹100/- है। SC, ST, महिला (सभी श्रेणियां) और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, Visa, Master card, Maestro, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड और CSC Wallet का उपयोग करके किया जा सकता है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढने की सलाह दी जाती है।
Latest Education News