A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CSEET July 2025 के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

CSEET July 2025 के लिए आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

CSEET July 2025 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। नीचे खबर में आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है, उम्मीदवार इसकी(डायरेक्ट लिंक) मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

CSEET July 2025- India TV Hindi
Image Source : PEXELS कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 2025 ( CSEET July 2025) के लिए आवेदन शुरू

CSEET July 2025: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान यानी ICSI ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) जुलाई 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu/whats_new_icsi पर जाकर CSEET जुलाई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून है, उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

CSEET July 2025: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर व्हाट्स न्यू सेक्शन पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को 'CSEET July 2025' वाले आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

CSEET July 2025: डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन  

CSEET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए। साथ ही कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही CS फाउंडेशन, ICAI CA फाइनल परीक्षा या ICMAI CMA फाइनल कोर्स पास कर लिया है, उन्हें CSEET परीक्षा में बैठने से छूट दी गई है। CSEET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में मिनिमम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

ये भी पढ़ें- दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है?

Latest Education News