A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MTS भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें

MTS भर्ती: आवेदन करने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। CSIR IIMT में एमटीएस पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अप्रैल है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। CSIR-इंस्टीट्यूट ऑफ़ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी में मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं। 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वांछनीय योग्यता इंटरमीडिएट (कक्षा 12 उत्तीर्ण) है। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। दसरी तरह से कहें तो आवेदनकर्ताओं की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, अर्थात वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिनका जन्म 22-04-2001 से पहले और 21-04-2008 के बाद न हुआ हो। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार CSIR-IIMT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट immt.res.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'जॉब' टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

Latest Education News