अगर आपने भी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है और इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सीएसआईआई यूजीसी नेट 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक व डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने अलग विंडो खुलेगी, जहां आपको मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
कब होगा एग्जाम?
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पहली पाली में जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान विषय और दूसरी पाली में रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय होंगे।
सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में तीन भाग होंगे। सभी भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्रों के बीच कोई अंतराल नहीं होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News