CTET 2024: जिन कैंडिडेट्स ने सीटीईटी 2024 दिसंबर सेशन के लिए अप्लाई किया है और परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी के लिए ये खबर बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम या अंकन योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज हम इस खबर के जरिए आपको इस जानकारी से आपको अवगत कराएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसकी मार्किंग स्कीम से भिज्ञ होना बेहद जरूरी है, तो चलिए जानते हैं।
क्या है मार्किंग स्कीम?
CTET परीक्षा में मार्किंग स्कीम बिलकुल सीधी सादी होती है। इस परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में ही प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, या यूं कहें कि गलत उत्तर के लिए कोई भी अंक नहीं काटा जाता। जानकारी दे दें कि सीटीईटी का स्कोर कार्ड 7 सालों के लिए वेलिड होता है।
CTET 2024: कैसे चेक करें एग्जाम सिटी स्लिप?
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- इसके बाद उम्मीदवार मांग गई डिटेल्स को दर्ज करें।
- इतना करते ही एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिर का एक प्रिंट आउट ले लें।
बता दें कि शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET 2024 दिसंबर सेशन की परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होना है।
ये भी पढ़ें-
UP Board 2025 Exam: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड
BSF के एक कांस्टेबल को कितनी सैलरी मिलती है?
Latest Education News