A
Hindi News एजुकेशन CTET 2026: इन दो सेंटर्स पर नहीं हुई परीक्षा, जानें क्या रही वजह और अब कब होगा एग्जाम

CTET 2026: इन दो सेंटर्स पर नहीं हुई परीक्षा, जानें क्या रही वजह और अब कब होगा एग्जाम

आज पूरे देश में CTET 2026 पेपर 2 का आयोजन पहली शिफ्ट में किया गया। परीक्षा का आयोजन 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 पर संपन्न हो चुका है। हालांकि, दो सेंटर्स पर परीक्षा कंडक्ट नहीं हो सकी। आइए इस खबर के जरिए इसके कारण को जानते हैं और साथ ही जानते हैं कि अब इनके लिए परीक्षा कब आयोजित होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PTI सांकेतिक फोटो

CTET 2026: समूचे देश में आज सीटीईटी फरवरी 2026 का आयोजन हो रहा है। पहली शिफ्ट की परीक्षा पूरी हो चुकी है। देश भर में CTET के 1803 परीक्षा केंद्रों में से, पेपर - 2 की परीक्षा 1801 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। हालांकि, दो सेंटर्स पर ये परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। वैशाली (हाजीपुर) के 02 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी) पर परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, जिसकी वजह कुछ अपरिहार्य कारण बताए गए। CBSE ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। 

कब होगी परीक्षा? 

CBSE की ओर एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इन 02 केंद्रों पर अलॉट किए गए उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संशोधित शेड्यूल संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किया जाएगा।

दूसरी शिफ्ट की परीक्षा और बैन आइटम्स

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो चुकी है यानी पेपर 2 की। अब दूसरी शिफ्ट यानी पेपर 1 के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से होना है। परीक्षा शामिल होने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे अपने साथ एग्जाम हॉल में बैन आइटम्स भूलकर भी नहीं ले जाएं। 

जो आइटम्स बैन हैं वे-  कोई भी स्टेशनरी का सामान जैसे टेक्स्टुअल सामग्री (छपी हुई या लिखी हुई), कागज़ के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि। कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, सोने/नकली गहने आदि हैं।

Latest Education News