CUET PG 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इसके लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अप्लाई कर दें।
जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
CUET PG 2025: कैसे करें अप्लाई?
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस होने के बाद उम्मीदवारों अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक पुष्टकरण पेज डाउनलोड कर लें और फिर एक प्रिंटआउट भी ले लें।
क्या है आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1400 रुपये, प्रति टेस्ट पेपर के लिए 700 रुपये का आवेदन शुल्क है। वही, OBC-NCL/GenEWS के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1200 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। SC/ST/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए दो टेस्ट पेपर के लिए 1100 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दो पेपर और प्रत्येक पेपर के लिए 1000 रुपये और प्रति टेस्ट पेपर के लिए 600 रुपये है। आवेदक नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/UPI/वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकता
ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं सिंगर गुरु रंधावा?
Latest Education News