A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, डाउनलोड करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, डाउनलोड करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

CUET UG 2025 Answer Key: सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2025: आंसर-की को कैसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आंसर-की वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने आंसर-की खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

CUET UG 2025 परीक्षा की आंसर-की के लिए डायरेक्ट लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं और उत्तर कुंजी के साथ अभ्यर्थियों के उत्तर भी प्रदर्शित कर दिए हैं। एजेंसी ने आंसर-की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करने हेतु आपत्ति विंडो भी खोल दी है। ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए इच्छुक उम्मीदवार आपत्ति उठा सकते हैं। 

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि इस साल, NTA ने CUET UG का आयोजन 13 मई से 3 जून तक किया था। एजेंसी ने 13 और 16 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा भी आयोजित की थी। अधिसूचित पाठ्यक्रम से मेल न खाने वाले प्रश्नों के बारे में उम्मीदवारों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।

CUET UG केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

Latest Education News