दिल्ली CM श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू, क्लास 6, 8 और 9 में दाखिले के लिए करें अप्लाई; Direct Link
दिल्ली CM श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2026 है।
दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 8 और 9 में दाखिले हेतु एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया को डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE), दिल्ली ने आज यानी 27 फरवरी, 2026 को शुरू किया है। जो पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला क्लास 6, 8 और 9 में सीएम श्री स्कूल में कराने के इच्छुक हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च, 2026 है। इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
एजुकेशन डिपार्टमेंट के जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि सिर्फ दिल्ली के रहने वाले लोग ही अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने 2025-26 सेशन में नेशनल कैपिटल के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की हो।
50 परसेंट सीटें किन स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व
सर्कुलर के मुताबिक, 50 परसेंट सीटें उन स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं जिन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों से क्लास 5, 8 और 10 पास की है। बाकी सीटें दूसरे एलिजिबल एप्लीकेंट्स के लिए खुली हैं जो रेजिडेंसी और स्कूलिंग क्राइटेरिया को पूरा करते हैं।
पेपर पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
- सर्कुलर के अनुसार, क्लास 6 का क्वेश्चन पेपर बाइलिंगुअल होगा, जबकि क्लास 9 और 11 के पेपर इंग्लिश में होंगे। क्लास 6 के एग्जाम के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन यह क्लास 9 और 11 के टेस्ट पर लागू होगा। क्लास 6 के एग्जाम के लिए मैक्सिमम मार्क्स 300 हैं, जबकि क्लास 9 और 11 के टेस्ट में हर एक 400 मार्क्स का होगा।
- एंट्रेंस एग्जाम ऑब्जेक्टिव और OMR-बेस्ड होगा। एप्लिकेंट्स को फॉर्मेट से परिचित कराने के लिए डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर क्लास के हिसाब से सिलेबस की जानकारी और एक सैंपल OMR शीट दी जाएगी।
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अलग से बताई जाएगी। क्लास 6 और 9 के लिए एंट्रेंस टेस्ट मार्च के आखिरी हफ़्ते में होने हैं, जबकि क्लास 11 के लिए एग्जाम मई में होंगे। डिपार्टमेंट को उम्मीद है कि क्लास 6 और 9 के लिए एडमिशन प्रोसेस 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। (With PTI Input)
