A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

अगर आप कोर्ट में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली हाईकोर्ट में जेजेए पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

कोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) और रेस्टोरर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 है। वहीं, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 23 जनवरी 2026 (रात 11.55 बजे तक) है। उम्मीदवार आखिरी तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में  1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। 

आवेदन करने की योग्यता क्या है?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • उम्मीदवार की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड मिनिमम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

यूपी पीसीएस भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब से हो रहे शुरू

Latest Education News