दिल्ली में प्रदूषण अपने चरम पर है। राष्ट्रीय राजधानी में इस कदर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप 3 लागू कर दिया गया है। इस बीच प्रतिबंधों के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 5 तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली की अधिसूचना में कहा गया है, "शिक्षा निदेशालय, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे अगले आदेश तक कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करें यानी भौतिक और ऑनलाइन दोनों तरीकों से (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो)।
दिल्ली में AQI 400 के पार
दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल इस कदर बढ़ा हुआ है कि हर हर तरफ धुआं साफ देखा जा सकता है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से अब केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही GRAP- 3 लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रतिबंध भी लागू कर दिए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि शहर का औसत AQI सोमवार के 362 से बढ़कर मंगलवार सुबह 425 हो गया। दिल्ली में हवाएं शांत थीं, वातावरण स्थिर था और प्रतिकूल सर्दियों की स्थिति के कारण प्रदूषक सतह के पास ही रुके हुए हैं।
बीएस 3 पेट्रोल कारों और बीएस 4 डीजल फोर व्हीलर्स के उपयोग पर बैन
दिल्ली और आसपास के एनसीआर जिलों में चरण 3 के तहत, बीएस 3 पेट्रोल कारों और बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, विकलांग व्यक्तियों को इससे छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें-
National Education Day: 11 नवंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Latest Education News