A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Diwali School Holidays: इस राज्य में आज से शुरू हुईं दिवाली की छुट्टियां, जानें और कहां-कहां कितने दिन रहेगा अवकाश

Diwali School Holidays: इस राज्य में आज से शुरू हुईं दिवाली की छुट्टियां, जानें और कहां-कहां कितने दिन रहेगा अवकाश

दिवाली में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। दिवाली के पर्व पर उत्तर प्रदेश समेत लगभग सभी राज्यों में अवकाश रहेगा। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि किस राज्य में छुट्टियां आज से शुरू हो गई हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY/PEXELS सांकेतिक फोटो

देश के विभिन्न हिस्सों में लोग दीपावली की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। दिवाली में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। चाहे बच्चे हों या बड़े,  इस त्योहार को लेकर हर कोई बेहद उत्सक होता है। कुछ राज्यों के स्कूलों में तो दिवाली की छुट्टियां शुरू भी हो गई हैं। राजस्थान के स्कूल्स में दिवाली छुट्टियां घोषित हो गई हैं। राजस्थान में दिवाली को लेकर स्कूल्स आज से बंद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार में भी दीपावली पर छुट्टियां रहेंगी। 

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियां

शिक्षा विभाग की घोषणा के अनुसार, राजस्थान में स्कूल दिवाली की छुट्टियों के लिए 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर, 2025 तक बंद रहेंगे। 12 दिनों की यह छुट्टी आज से शुरू हो रही है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को त्योहारों का एक लंबा समय मिल जाएगा।

कर्नाटक के स्कूलों में अवकाश

कर्नाटक के स्कूलों में अभी अवकाश चल रहा है। यह अवकाश जाति सर्वेक्षण में शामिल शिक्षकों को अपना काम पूरा करने के बढ़ाया गया था। हाल में ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की थी कि राज्य के सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे आमतौर पर 'जाति सर्वेक्षण' कहा जाता है, में शामिल शिक्षकों को अपना काम पूरा करने के लिए 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। 

उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां बाद में शुरू होंगी। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहने की संभावना है।

बिहार: दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां

इसी तरह, बिहार में भी 20 अक्टूबर से स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें पिछला सप्ताहांत भी शामिल है। इस विस्तारित अवकाश में दिवाली समारोह और छठ पूजा की तैयारियां दोनों शामिल हैं। चूंकि बिहार राज्य में छठ विशेष त्योहार होता है ऐसे में वहां पर छठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक छुट्टी रहती है।

इसी तरह, अन्य राज्यों में भी इसी अवधि के आसपास दिवाली की छुट्टियां होने की उम्मीद है। इससे पहले भी कई राज्यों में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर 7 अक्टूबर तक की छुट्टियां घोषित की गई थीं। 

ये भी पढ़ें- 

RBI Grade B भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Latest Education News