A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है, जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है, जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है? इस बात से लगभग सभी अवगत होंगे। लेकिन क्या आप भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है, ये जानते हैं? आइए इस खबर के जरिए भिज्ञ होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

भारत में जब भी बात साफ या स्वच्छ शहर की होती है, तो बेहिचक सभी के मन में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का नाम आ जाता है। इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर का खिताब रखता है। इंदौर पिछले कुछ सालों से लगातार भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं के भारत का सबसे स्वच्छ गांव कौन सा है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए हम इससे अवगत होंगे। 

भारत का सबसे स्वच्छ गांव?

भारत का सबसे स्वच्छ गांव मेघालय में स्थित है। देश के सबसे स्वच्छ गांव का खिताब मेघालय के Mawlynnong गांव के नाम है। सीधे कहें तो  मेघालय का Mawlynnong गांव देश का सबसे स्वच्छ शहर है। 

भारत के चार सबसे स्वच्छ गांव कौन से हैं? 

भारत के सबसे स्वच्छ गांव कौन से हैं, इसे आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • मावलिनोंग, मेघालय: मावलिनोंग, उत्तर-पूर्वी भारत के मेघालय राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित एक गांव है। यह अपनी स्वच्छता के लिए जाना जाता है। 
  • नाको, हिमाचल प्रदेश: नाको हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थित है। नाको भारत-तिब्बत सीमा पर बसा हुआ है। तिब्बती बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध नाको मठ भी यहीं है।
  • खोनोमा, नागालैंड: खोनोमा, नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 20 किमी दूर स्थित भारत का पहला 'ग्रीन विलेज' (हरित ग्राम) है। यह आंगामी जनजाति का एक ऐतिहासिक गांव है, जो अपने पर्यावरण संरक्षण, शिकार पर प्रतिबंध, और सतत खेती (सीढ़ीदार खेत) के लिए प्रसिद्ध है।
  • माजुली, असम: माजुली असम में बसा हुआ है। यह असम के जोरहाट शहर से फेरी के माध्यम से जुड़ा हुआ है। यहां बांस तथा मिट्टी से बने घर हैं, जिससे इसका कार्बन फुटप्रिंट कम रहता है।

भारत के सबसे स्वच्छ शहर 

भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में पहले पायदान पर नाम इंदौर का आता है। इंदौर यह खिताब लगातार 7-8बार अपने नाम कर चुका है। इसके गुजरात के सूरत का आता है और फिर महाराष्ट्र के नवी मुंबई का आता है।  

Latest Education News