A
Hindi News एजुकेशन आप जानते हैं भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट कौन सा है? अधिकतर को नहीं होगा पता

आप जानते हैं भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट कौन सा है? अधिकतर को नहीं होगा पता

हवाई जहाज की यात्रा से लंबे और दिनों में तय होने वाले सफर अब घंटों में तय हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे ऊंचा एयरोपोर्ट कौन सा है? आइए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

आज के इस आधुनिक जमाने में कहीं पर भी आने जाने के लिए अब बहुत ज्यादा समय नहीं लगता, जिस कारण कहीं भी जाने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ता। आवागमन के बेहतरीन संसाधनों ने इसकी चिंताओं को ही खत्म कर दिया है। चाहे कितनी भी लंबी दूरी की यात्रा क्यों न हो, आज के समय में हवाई यात्रा के जरिए घंटो में तय हो जाती है। ऐसे में यात्रा चाहे लंबी हो या छोटी, समय की बचत के लिए अधिकतर लोग हवाई सफर का चुनाव करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं देश का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट कौन सा है? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए इस विवरण को जानेंगे। 

कौन सा है भारत की सबसे ऊंचा एयरपोर्ट? 

भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट लेह में स्थित है। देश के सबसे ऊंचे एयरपोर्ट को हम सभी कुशोक बकुला रिम्पोची एयरपोर्ट के नाम से जानते हैं। यह हवाई अड्डा समुद्र तल से 3,256 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बता दें कि यह दुनिया का 23वीं सबसे ऊंचा वाणिज्यिक एयरपोर्ट है। 

किसके नाम पर रखा गया था नाम

लेह में स्थित का कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डा पहले भारतीय वायु सेना के अंतगर्त आता था। हालांकि, साल 2016 में इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया गया था। इस हवाई अड्डे का नाम राजनेता और भिक्षु रहे कुशोक बकुला रिंपोची के नाम पर रखा गया था। इनका मठ हवाई अड्डे में ही स्थित है। आपको बता दें कि यह हवाई अड्डा भारत के सबसे सुंदर हवाई अड्डों में से एक है। यह हवाई अड्डा अपनी सुंदर लोकेशन और चुनौतीपूर्ण रनवे के लिए बेहद फेमस है।

दुनिया का सबसे ऊंता हवाई अड्डा?

चीन के सिचुआन में दाओचेंग यादिंग एयरपोर्ट,(Daocheng Yading Airport) दुनिया का सबसे ऊंचा सिविलियन एयरपोर्ट है। यह हवाई अड्डा 4411 मीटर (14,472 फीट) की ऊंचाई के साथ दुनिया का सबसे ऊंचा सिविलियन एयरपोर्ट होने का रिकॉर्ड रखता है। 

Latest Education News