भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है, क्या जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं पता होगा सही जवाब
भारत में कई सुरंग हैं। लेकिन क्या आप देश की सबसे लंबी सुरंग से वाकिफ हैं। आइए इस खबर के जरिए अवगत होते हैं।

हम सभी ने कभी न कभी सुरंग देखी ही है। चाहे वो रेल सफर के दौरान देखी हो या रोड सफर के वक्त। भारत कई सुरंग हैं। कई तो बहुत छोटी हैं और कुछ बड़ी भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे लंबी सुरंग कौन सी है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं। आज इस खबर के जरिए हम यही जानेंगे कि हमारे देश में सबसे बड़ी सुंरग क्या नाम है और वह कहां पर स्थित है। साथ ही यह भी जानेंगे कि वह कितने लंबी है। तो आइए जानते हैं।
भारत की सबसे लंबी सुरंग कौन सी है?
सबसे पहले आपको बता दें कि हम जिस सुरंग की बात कर रहे हैं वह जम्मू-कश्मीर में स्थित है। भारत की सबसे लंबी सुरंग का नाम पीर पंजाल रेलवे सुरंग है। पीर पंजाल रेलेव सुरंग को बनिहाल- काजीगुंड रेलवे सुरंग के नाम से भी जाना जाता है।
कितनी लंबी है पीर पंजाल रेलवे सुरंग?
जम्मू-कश्मीर में स्थित पीर पंजाल रेलवे सुरंग लगभग 11.21 किलोमीटर लंबी है। अपनी इस लंबाई के कारण ही पीर पंजाल रेलवे सुरंग भारत की सबसे लंबी सुरंग है।
भारत की पांच सबसे लंबी सुरंग कौन सी हैं?
- भारत की पांच सबसे लंबी सुरंग के नाम की लिस्ट में पहले पायदान पर पीर पंजाल रेलवे सुरंग आती है, जिसकी लंबाई लगभग 11.2 किलोमीटर है।
- इसके बाद नाम आता है श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग का, जिसकी लंबाई लगभग 9.028 किलोमीटर है और यह भी जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
- तीसरे नंबर पर अटल सुरंग का नाम आता है। अटल सुरंग की लंबाई लगभग 9.2 किलोमीटर है।
- इसके बाद यानी चौथे नंबर पर नाम आता है तिरुवनंतपुरम पोर्ट सुरंग का, जो लगभग 9 किलोमीटर लंबी है।
- पांचवें नंबर पर नाम आता है बनिहाल-काज़ीगुंड सड़क सुरंग का जो लगभग 8.45 किलोमीटर लंबी है।
ये भी पढ़ें-
इंडिया पोस्ट में एक डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें यहां