दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने संयुक्त परीक्षा योजना और सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के लिए टियर-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर OARS मॉड्यूल में अपने अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
- इतना करते ही रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।
लिखित परीक्षा 1, 4, 5, 8 से 11, 13, 17, 21, 22, 27, 29 और 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा लोअर डिवीज़न क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), LDC-सह-टाइपिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट ग्रेड 1 के पदों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद के लिए लिखित परीक्षा 14, 18 से 22 और 27 अगस्त, 2025 को आयोजित की गई थी।
जारी किए गए नोटिस में लिखा है, उम्मीदवार www.dsssbonline.nic.in पर OARS मॉड्यूल में अपने अकाउंट में लॉग-इन करके अपने अंक देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
Latest Education News