A
Hindi News एजुकेशन DU UG Admission 2025: दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट आज, जानें किस टाइम होगी जारी

DU UG Admission 2025: दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट आज, जानें किस टाइम होगी जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले हेतु सीएसएएस दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी की जाएगी। संबंधित डिटेल्ड विवरण को कैंडिडेट्स नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज यानी 28 जुलाई को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम या सीएसएएस के माध्यम से यूजी प्रवेश के लिए दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने दूसरे दौर में डीयू यूजी प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे सभी आधिकारिक पोर्टल admission.uod.ac.in पर दूसरी आवंटन सूची देख सकेंगे। अब सवाल आता है कि दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट को कि किस टाइम जारी किया जाएगा? तो बता दें दूसरी आवंटन सूची को शाम 5 बजे  admission.uod.ac.in पर जारी किया जाएगा। 

विश्वविद्यालय ने पहले ही दूसरे दौर के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 24 जुलाई (शाम 5 बजे) से 25 जुलाई (शाम 4:59 बजे) के बीच अपनी प्राथमिकताएं बदलने की अनुमति दी गई थी।

कब तक करें सकेंगे सीटें स्वीकार?

दूसरी सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 28 जुलाई की शाम 5 बजे से 30 जुलाई की शाम 4:59 बजे के बीच अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी।

वेरिफिकेशन 

कॉलेज 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त (शाम 4:59 बजे) है। 

DU UG Admission 2025: दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट को कैसे कर सकेंगे चेक 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए स्टूडेंट्स दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को डीयू सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स यूजी प्रवेश पोर्टल खोलें।
  • इसके बाद अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करें।
  • अब आवंटन लिस्ट देखें और चाहें तो एक बार प्रिंटआउट ले लें।

यदि कोई रिक्त सीटें उपलब्ध हों, तो विश्वविद्यालय अतिरिक्त राउंड की घोषणा कर सकता है। अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Latest Education News