1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. DUSU Election Result 2025: सचिव के पद पर ABVP ने फहराई विजय पताका, कुणाल चौधरी हुए विजयी

DUSU Election Result 2025: सचिव के पद पर ABVP ने फहराई विजय पताका, कुणाल चौधरी हुए विजयी

DUSU Election Result 2025: डूसू इलेक्शन 2025 में सचिव के पद पर ABVP ने फतह हासलि की है।

डूसू चुनाव 2025 में सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी जीते- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM @KUNALCHOUDHARY05 डूसू चुनाव 2025 में सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी जीते

DUSU Election Result 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। डूसू इलेक्शन 2025 में सचिव के पद पर भी ABVP ने फतह हासलि की है। ABVP के कुणाल चौधरी ने डूसू इलेक्शन 2025 में सचिव पद पर विजय पताका फहराई है। इस चुनाव में कुणाल चौधरी को 23779 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के कबीर को 16,117 वोट मिले। कुणाल चौधरी ने 7 हजार वोटों से ज्यादा के मार्जिन से एनएसयूआई के कबीर को शिकस्त दी है। वहीं, आर्यन मान ने अध्यक्ष पद और दीपिका झा ने संयुक्त सचिव का पद जीता।

कौन थे डूसे के पहले अध्यक्ष?

डूसू के पहले निर्वाचित अध्यक्ष गजराज बहादुर नागर थे। वे 1954 में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए और 1955 तक इस पद पर रहे। उन्होंने डीयू से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। छात्र राजनीति में अपने कार्यकाल के बाद, गजराज मुख्यधारा की राजनीति में शामिल हो गए और 1977 में फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीते। बाद में वे हरियाणा मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बने।

पिछली बार एनएसयूआई ने हासिल की थी जीत

पिछले बार डूसू चुनावों में, कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने सात साल बाद वापसी करते हुए अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्ज़ा जमाया था। आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को उपाध्यक्ष और सचिव पदों से ही संतोष करना पड़ा था। एनएसयूआई के रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद की रेस में एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी। 2017 में रॉकी तुसीद के अध्यक्ष चुने जाने के बाद यह पहली बार था जब एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद जीता था।

डूसू की पहली महिला अध्यक्ष

अंजू सचदेवा 1989 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर पहली DUSU अध्यक्ष चुनी गईं। अंजू सचदेवा के बाद, कई महिला उम्मीदवार डूसू अध्यक्ष चुनी गईं- मोनिका कक्कड़, शालू मलिक, अलका लांबा, नुपुर शर्मा। 1993 में मोनिका कक्कड़, 1994 में शालू मलिक, 1995 में अलका लांबा डूसू अध्यक्ष बनीं। डूसू की आखिरी महिला अध्यक्ष 2008 में नुपुर शर्मा थीं।

ये भी पढ़ें-  

DUSU Election Result 2025: जारी हुए नतीजे, अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने मारी बाजी
DUSU Election Result 2025: जारी हुए नतीजे, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर NSUI के राहुल झांसला हुए विजयी

Latest Education News