1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब में शिक्षा क्रांति, शिक्षकों और प्रिंसपिल्स को स्पेशल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर भेज रही भगवंत सिंह मान सरकार

पंजाब में शिक्षा क्रांति, शिक्षकों और प्रिंसपिल्स को स्पेशल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर भेज रही भगवंत सिंह मान सरकार

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के कौशल को आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए। इस पहल के तहत शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को स्पेशल ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर, फिनलैंड भेजा गया।

पंजाब में शिक्षा क्रांति- India TV Hindi
पंजाब में शिक्षा क्रांति

अपने युवाओं के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के प्रयास में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार एक शैक्षिक पुनर्जागरण शुरू कर रही है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने 2024 तक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के कौशल को आधुनिक बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए। पंजाब में शिक्षा क्रांति के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और आईआईएम अहमदाबाद के दौरे पर भेजा। शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए एक समृद्ध वातावरण बनाने के लिए टीचर्स में यह निवेश महत्वपूर्ण है। 

फिनलैंड में शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण

पिछले वर्ष यानी 2024 के आखिरी में भगवंत सिंह मान सरकार ने 72 शिक्षकों का पहला जत्था प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा था। प्रशिक्षण पहलों में प्राइमरी एजुकेशन को मजबूत करने के लिए BPEOs, CHTs, HTs और ETT शिक्षकों सहित 72 शिक्षकों ने तुर्कू विश्वविद्यालय (फिनलैंड) में स्पेशल ट्रेनिंग प्राप्त की।

सिंगापुर में स्पेशल ट्रेनिंग

प्रिंसिपल एकेड्मी और सिंगापुर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट में 200 से ज्यादा प्रधानाचार्यों और शिक्षा प्रशासकों को स्पेशल प्रशिक्षण दिया गया। 

150 प्रधानाध्यापकों ने IIM अहमदाबाद में ली ट्रेनिंग 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्कूल के प्रधानाचार्यों के बैच को अपनी विशेषज्ञता को बेहतर बनाने के लिए अहमदाबाद भेजा। 150 प्रधानाध्यापकों ने IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें नेतृत्व, स्कूल मैनेजमेंट, शिक्षा में AI एकीकरण और सहयोगात्मक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले ताकि वे अपने कॉन्वेंट-शिक्षित साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

Latest Education News