महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2026 के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन शुरू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। यह फैसला तब लिया गया, जब कई उम्मीदवारों ने पिछली समय सीमा चूक जाने के बाद आवेदन करने का एक और मौका देने का अनुरोध किया। उम्मीदवार जारी किए गए नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जारी किए गए नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो 15 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2026 तक दो दिनों के लिए खुलेगी। हालांकि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। शुरू होने उम्मीदवार 500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी तारीखें
- पंजीकरण शुरू होने की तारीख: 15 अप्रैल, 2026
- पंजीकरण समाप्त होने की तारीख: 16 अप्रैल, 2026
- विलंब शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए ₹500
- संभावित परीक्षा तिथियां (दूसरा प्रयास): 10 मई से 16 मई, 2026
जरूरी इंस्ट्रक्शंस
- जो उम्मीदवार शुरुआती रजिस्ट्रेशन से चूक गए थे, वे इस अवधि के दौरान दूसरे प्रयास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जो उम्मीदवार पहले ही दोनों प्रयासों के लिए रजिस्टर्ड हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
- जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी एकेडमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट्स अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) ID नहीं बनाई है, उन्हें DigiLocker के माध्यम से इसे बनाना होगा।
- आवेदन फ़ॉर्म जमा करने के बाद, उसमें किसी भी तरह का बदलाव करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फ़ॉर्म जमा करने से पहले, वे सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट और परीक्षा संबंधी निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। MHT CET (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) 2026 परीक्षा, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाती है।
Latest Education News