A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. BCECE 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कल से, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

BCECE 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कल से, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

BCECE 2025 के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के माध्यम से BCECE 2025 पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 मई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप भी BCECE 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECE) कल यानी 9 अप्रैल से BCECE 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस  तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर दें। 

कब होगी परीक्षा?

BCECE 2025 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 7 और 8 जून को आयोजित की जाएगी। 7 जून के दिन परीक्षा का आयोजन चार पालियों में किया जाएगा और 8 जून को परीक्षा आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा।

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों के सामने एक अलग पेज खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।  
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ तिथि : 09 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन पंजीकरण समाप्ति तिथि : 06 मई 2025
  • नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि : 07 मई 2025 (रात 11.59 बजे)
  • पंजीकृत उम्मीदवार का ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद क्रेडिट कार्ड/यूपीआई
  • आवेदन पत्र का ऑनलाइन संपादन : 08 मई 2025 से 09 मई 2025
  • ऑनलाइन प्रवेश पत्र अपलोड करना : 24 मई 2025
  • परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : 07 जून 2025 08 जून 2025

BCECE 2025 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार बीटेक, फार्मेसी, कृषि और मेडिकल स्ट्रीम सहित कई क्षेत्रों में भाग लेने वाले विभिन्न संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।

Latest Education News