A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें पूरा टाइमटेबल

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें पूरा टाइमटेबल

बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब से शुरू होगी और कब तक चलेगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सेकेंडरी स्पेशल एग्जामिनेशन और सेकेंडरी कम्पार्टमेंटल एग्जामिनेशन 2026 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। जो छात्र रेगुलर मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षा में पास नहीं हो पाए या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे इन परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, क्लास 10 की थ्योरी परीक्षाएं 2 मई से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, क्लास 12 की थ्योरी परीक्षाएं 2 मई से शुरू होकर 11 मई तक चलेंगी।

जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड ने क्लास 10 और 12 की स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा के शेड्यूल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। 

BSEB Matric and Intermediate Special, Compartment exam 2026: जरूरी इंस्ट्रक्शंस

  • हर शिफ्ट में परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • दृष्टिबाधित और दिव्यांग (स्पास्टिक) उम्मीदवारों को लिखने में मदद के लिए एक सहायक (scribe) रखने की अनुमति होगी। परीक्षा के दौरान उन्हें हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश हर शिफ्ट शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
  • पहली शिफ्ट के लिए प्रवेश सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगा।
  • किसी भी परिस्थिति में देर से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा टाइमटेबल ध्यान से देखें और परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। साथ ही यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

CUET PG आंसर-की को चैलेंज करने के लिए कितना देना होगा शुल्क? जान लें कैसे कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 

Latest Education News