1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों की चांदी, बढ़ाई जाएंगी 75000 नई सीटें

मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों की चांदी, बढ़ाई जाएंगी 75000 नई सीटें

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और 8वां बजट पेश कर रही हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है।

budget 2025 Nirmala Sitharaman announced 75000 new Medical seats in next 5 years in medical colleges- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE PHOTO मेडिकल की तैयारी करने वाले के लिए बड़ी घोषणा

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और 8वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की सुविधा प्रदान करेगी। साथ ही मेडिकल कॉलेजों में अगले 5 साल के दौरान 75000 नई मेडिकल सीटों का सृजन करेगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 1.1 लाख यूजी और पीजी मेडिकल की सीटें बढ़ाई हैं जो कि 130 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं अगले 5 सालों में सरकार 75000 मेडिकल सीटों को बढ़ाने जा रही है। वहीं अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10 हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी।

छात्रों के लिए एक से बढ़कर घोषणाएं

उन्होंने कहा कि AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 2016 के बाद शुरू हुई आईआईटी में क्षमता का विस्तार किया जाएगा, ताकि हजारों छात्रों को सुविधाएं मिले। वहीं पटना आईआईटी में अवसंरचना का विस्तार किया जाएगा, जिसके तहत हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रो को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है। 

फूड डिलीवरी करने वालों को मिलेगी बीमा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2025 में किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयां पूरी की जाएंगी। बिहार में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। ये पटना और बिहटा के अलावा होंगे। युवाओं के मन में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने वैश्विक विशेषज्ञता के साथ कौशल के लिए 5 राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि अब फूड डिलीवरी करने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही उनको सरकार की ओर से बीमा कवर का लाभ भी दिया जाएगा।

Latest Education News