A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE ने 10वीं के दूसरे सेशन की परीक्षा की डेटशीट जारी की, 15 मई से शुरू हैं एग्जाम; देखें पूरा टाइमटेबल

CBSE ने 10वीं के दूसरे सेशन की परीक्षा की डेटशीट जारी की, 15 मई से शुरू हैं एग्जाम; देखें पूरा टाइमटेबल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। CBSE के अनुसार, CBSE कक्षा 10 की दूसरे सेशन की परीक्षा 15 से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) सांकेतिक फोटो

CBSE बोर्ड क्लास 10 के दूसरे सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। CBSE द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं की सेकेंड सेशन की परीक्षा 15 मई से शुरू होगी जो 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

CBSE क्लास 10 के दूसरे सेशन की परीक्षा की डेटशीट

कैसे करें चेक

नीते बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड 10कक्षा के दूसरे सेशन की परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं। 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को "Second Board Examinations Datesheet for Class X (785 KB) 23/04/2026" वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स डेटशीट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें। 

CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे कब जारी होंगे?

CBSE द्वारा 2026 की कक्षा 12 की परीक्षा के नतीजे महीने के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है। CBSE 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स - cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड PDF देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, CBSE 12वीं का स्कोरकार्ड PDF देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का यूज करना होगा, जो हैं-आवेदन संख्या और जन्म तिथि।

कैसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर CBSE बोर्ड 12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें। 
  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें। 
  • डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें।

Latest Education News