1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET-UG 2026 परीक्षा की आ गई तारीख, अभी से नोट कर लें डेट, जानिए क्या-क्या पहन कर जा सकते हैं छात्र?

CUET-UG 2026 परीक्षा की आ गई तारीख, अभी से नोट कर लें डेट, जानिए क्या-क्या पहन कर जा सकते हैं छात्र?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा को लेकर एनटीए ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें बताया गया है परीक्षा के दौरान छात्र क्या-क्या पहन कर एग्जाम सेंटर में जा सकते हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सांकेतिक तस्वीर

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की तारीख सामने आई गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि CUET-UG 2026 को 11 मई से 31 मई 2026 तक भारत में और भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित किया जाएगा। ये परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) द्वारा कराई जाएगी।

आस्था से जुड़ी चीजें पहनने की अनुमति

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 'उम्मीदवारों को अपनी आस्था से जुड़ी चीजें या वस्तुएं पहनने की अनुमति है। बशर्ते वे सेंटर पर काफी पहले पहुंच जाएं ताकि उनकी सही से तलाशी ली जा सके। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है। 

एग्जाम सेंटर में ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं छात्र

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि हल्के रंग के कपड़े पहनना बेहतर है। अगर जरूरत महसूस हो तो उम्मीदवार ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, बशर्ते वे सेंटर पर काफी पहले पहुंच जाएं ताकि उनकी तलाशी ली जा सके।

जानिए क्या है CUET-UG परीक्षा

बता दें कि CUET-UG देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और कई निजी यूनिवर्सिटियों में ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा National Testing Agency (NTA) कराता है। इसके जरिए छात्र BA, BSc, BCom, BBA समेत कई अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

Latest Education News