A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSIR NET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, आवेदन करने की लास्ट एक्सटेंड

CSIR NET 2025 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई, आवेदन करने की लास्ट एक्सटेंड

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप भी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जो इच्छुक उम्मीदवार अभी तक अप्लाई करने से रह गए हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड करने के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन भी जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे भी चेक कर सकते हैं। 

जारी की गई नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार,  सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 जून है और आवेदन पत्र सुधार विंडो 28 जून को खुलेगी और 29 जून को बंद हो जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक विंडो खुल जाएंगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
  • इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

बता दें कि इस परीक्षा को 26 से 28 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाना है। परीक्षा का आयोजन द्विभाषी, यानी हिंदी और अंग्रेजी में होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

SBI PO भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 500 से ज्यादा है वैकेंसी; ये रहा डायरेक्ट लिंक

Latest Education News