1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2025 के हो रहे हैं एग्जाम, जानें एग्जाम सेंटर क्या ले जाना सही और क्या गलत

CUET PG 2025 के हो रहे हैं एग्जाम, जानें एग्जाम सेंटर क्या ले जाना सही और क्या गलत

CUET PG एग्जाम इन दिनों चल रहे हैं, ऐसे में कुछ एग्जाम अभी भी 1 अप्रैल तक होने हैं। ऐसे में उन बचे हुए उम्मीदवारों को यह जरूर ले जाना चाहिए कि एग्जाम सेंटर क्या ले जाना सही और क्या गलत है...

Cuet PG- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट यानी CUET PG के सभी बचे हुए एग्जाम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक ये एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सके हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा।

जानकारी दे दें कि केंद्रीय, राज्य, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी के पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए CUET PG के लिए एग्जाम 13 मार्च से शुरू है, जो 1 अप्रैल तक चलेंगे। अब सीयूईटी पीजी के मुताबिक 25, 26, 27,28,29,30 मार्च और 1 अप्रैल को एग्जाम होने वाले हैं। ये एग्जाम में ऐसे में आइए जानते हैं कि इन उम्मीदवारों को एग्जाम में क्या ले जाना सही रहेगा और क्या गलत...

CUET PG 2025 एडमिट कार्ड के लिए गाइडलाइन

क्या ले जाना है?

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर लिखे समय पर एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
  • अगर किसी छात्र ने गेट बंद होने के बाद देर से एग्जाम सेंटर पहुंचने की गलती की तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी।
  • एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है।
  • साथ ही छात्र को एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैलिड आईडी भी ले जाना है।
  • वहीं, छात्र को एग्जाम हाल में ट्रांसपैरेंट बोतल, बॉलपॉइंट पेन ले जाना चाहिए।

क्या नहीं ले जाना है?

  • उम्मीदवार को किसी भी हाल में इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे फोन, स्मार्ट वॉच और कैलकुलेटर नहीं ले जाना है।
  • इसके अलावा, छात्र को बैग, पर्स और स्टेशनरी के सामान भी ले जाने की मनाही है।

छात्रों को क्या एग्जाम सेंटर पर मिलेंगे

उम्मीदवार को एग्जाम के समय रफ कार्य के लिए एक सादा पन्ना दिया जाएगा, जिसमें उन्हें अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। इसके बाद उन्हें एग्जाम खत्म होने के दौरान उसे जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें:

​अब छात्र बोर्ड एग्जाम में कर सकेंगे इस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल, मार्किंग सिस्टम में भी हो सकता है बदलाव
बिहार में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की हो गई बल्ले-बल्ले, प्रशासन ने किया टीचरों के मनमुताबिक ये काम

Latest Education News