A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HP PAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें फौरन अप्लाई

HP PAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें फौरन अप्लाई

HP PAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

HP PAT 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। HP PAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मई 2026 है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपी टेक बोर्ड) - hptechboard.com पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज  पर HP PAT 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें। 

HP PAT 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

आवेदन शुल्क?

  • सामान्य श्रेणी: ₹750
  • आरक्षित श्रेणियां: ₹500

एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

HP PAT 2026 परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जिन्हें चार खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी शामिल हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा; यह नकारात्मक अंकन प्रणाली (negative marking scheme) को दर्शाता है।

क्या एलिजिबिलिटी है?

जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 35% कुल अंकों के साथ पास की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। जो छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी पंजीकरण कर सकते हैं; बशर्ते प्रवेश के समय उनका सत्यापन किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर निकली भर्ती, 2300 से ज्यादा वैकेंसी; पढ़ें डिटेल

 

Latest Education News