1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HPPSC परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, जानिए कब होगी परीक्षा

HPPSC परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, जानिए कब होगी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने मंगलवार को आगे होने वाली परीक्षाओं और इंटरव्यू के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है।

HPPSC परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, जानिए कब होगी परीक्षा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA HPPSC परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना, जानिए कब होगी परीक्षा

HPPSC exam latest news: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने मंगलवार को आगे होने वाली परीक्षाओं और इंटरव्यू के नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। डॉ. रचना गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि 'हमने बैठक कर के तय किया है कि HPPSC द्वारा चयन प्रक्रिया में प्रतियोगियों को लिखित , CBT या पर्सनालिटी टेस्ट के लिए कोविड परिस्थितियों के मद्देनज़र 2 हफ़्तों का पूर्व सूचना समय दिया जाएगा। स्थिति जैसे बेहतर होगी वैसे ही चयन प्रक्रिया होगी, अभ्यार्थी अपनी तैयारी मेहनत से जारी रखें।'

राज्‍य लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग का कहना है कोरोना संक्रमण कम होने की स्थिति में लोक सेवा आयोग नया परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। लंबित परीक्षाओं के लिए नई तिथि जारी की जाएंगी। बता दें कि, राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते लोक सेवा आयोग ने प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद करीब एक दर्जन परीक्षाओं के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण कम होता है तो जुलाई में आयोग परीक्षाएं करवाने की स्थिति में होगा। आयोग ने राज्य न्यायिक सेवाएं, तहसील कल्याण अधिकारी, परिवहन निगम में क्षेत्रीय प्रबंधक व प्रबंधक (तकनीकी) पद की व्यक्तित्व परीक्षा स्थगित की थी।

वन विभाग में प्रथम श्रेणी पद के लिए कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट जुड़ी लिखित परीक्षा भी स्थगित हुई थीं। ये परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में आयोजित होनी थी। परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी होने के बाद लोक सेवा आयोग की ओर से अभ्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 25 दिन का समय दिया जाएगा।

Latest Education News