A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. India Army Recruitment: प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सेना ने भर्ती परीक्षा रद्द की, 3 लोग गिरफ्तार

India Army Recruitment: प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सेना ने भर्ती परीक्षा रद्द की, 3 लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद पूरे भारत में सामान्य ड्यूटी के लिए कर्मियों की तैनाती संबंधी सेना की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

सेना ने  सामान्य ड्यूटी पदों के लिए भर्ती की रद्द, 3 लोग गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सेना ने  सामान्य ड्यूटी पदों के लिए भर्ती की रद्द, 3 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद पूरे भारत में सामान्य ड्यूटी के लिए कर्मियों की तैनाती संबंधी सेना की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, '' उचित उम्मीदवार के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण को लेकर सेना जरा भी कमी बर्दाश्त नहीं करती।'' अधिकारी ने कहा कि पुणे की स्थानीय पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात को सैनिकों (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

Latest Education News