इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल परीक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से घोषणा की गई है कि CA फाइनल परीक्षा, मई 2026 की परीक्षा से साल में तीन बार के बजाय दो बार आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर संबंधित नोटिस को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाना होगा।
- इसेक बाद होमपेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन पर जाना होगा।
- इसके बाद 'ICAI CA फाइनल एग्जाम मई परीक्षा 2026 से साल में दो बार होगी' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने नोटिफिकेशन खुल जाएगी।
- आखिरी में उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक
बता दें कि अब तक CA फाइनल की परीक्षाएं साल में तीन बार होता था- जनवरी, मई और सितंबर में। लेकिन अब नए फ़्रेमवर्क के अनुसार, ये परीक्षा अब वर्ष में दो बार होगी, उम्मीदवार इसे हर साल सिर्फ मई और नवंबर में देल सकेंगे।
ICAI ने CA मई परीक्षा 2026 में बदलाव
ICAI ने CA मई परीक्षा 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, CA मई 2026 इंटरमीडिएट परीक्षा 5 मई से शुरू होगी। बता दें कि पहले यह परीक्षा 3 मई से शुरू होनी थी। परीक्षा को एक ही पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे) में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जारी किए गए नोटिस में यह भी बताया गया है कि फाउंडेशन और फाइनल परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- इंटरमीडिएट ग्रुप I की परीक्षाएं- 5 मई, 7 मई और 9 मई 2026
- इंटरमीडिएट ग्रुप II की परीक्षाएं- 11 मई, 13 मई और 15 मई 2026
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जान लें कितनी है वैकेंसी
Latest Education News