मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम डेटशीट जारी, यहां जानें कब से शुरू होगी परीक्षा
मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम डेटशीट जारी कर दी गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि परीक्षा कब से शुरू होकर कब तक चलेगी।

इस साल मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एमबीओएसई ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) परीक्षा और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) परीक्षा में बैठने वाले छात्र एमबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाकर इसे(डेटशीट) चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मेघालय कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026, 30 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 11 फरवरी, 2026 को समाप्त होंगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि मेघालय कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। MBOSE 12वीं की परीक्षाएं भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
10वीं कक्षा का एग्जाम शेड्यूल
| तारीख | परीक्षा विषय | समय |
|---|---|---|
| 30 जनवरी, 2026 | अंग्रेजी | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 2 फरवरी, 2026 | विज्ञान | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 4 फरवरी, 2026 | स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा/कंप्यूटर विज्ञान/व्यावसायिक | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 6 फरवरी, 2026 | सामाजिक विज्ञान | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 9 फरवरी, 2026 | गणित/विशेष गणित | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 11 फरवरी, 2026 | भारतीय भाषाएं/अतिरिक्त अंग्रेजी | 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
12वीं कक्षा का एग्जाम शेड्यूल
| तारीख | परीक्षा विषय | समय |
|---|---|---|
| 18 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 19 फरवरी 2026 | एमआईएल/वैकल्पिक अंग्रेज़ी | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 20 फरवरी 2026 | समाजशास्त्र | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 23 फरवरी, 2026 | अर्थशास्त्र/भौतिकी/मुर्गी पालन-IV/कंप्यूटर तकनीक-IV | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 24 फरवरी, 2026 | व्यावसायिक विषय | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 25 फरवरी, 2026 | वैकल्पिक भाषाएं/जीव विज्ञान/उद्यमिता (वाणिज्य) | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 26 फरवरी, 2026 | दर्शनशास्त्र/मुर्गी पालन-V/कंप्यूटर तकनीक-V | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 27 फरवरी, 2026 | इतिहास/भूविज्ञान/लेखाशास्त्र | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 2 मार्च, 2026 | राजनीति विज्ञान/रसायन विज्ञान/व्यावसायिक | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 3 मार्च, 2026 | शिक्षा/मुर्गी पालन-VI/कंप्यूटर तकनीक-VI | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 5 मार्च, 2026 | भूगोल/उद्यमिता (व्यावसायिक) | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 6 मार्च, 2026 | गणित | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 9 मार्च 2026 | कंप्यूटर विज्ञान/सूचना विज्ञान अभ्यास | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 10 मार्च, 2026 | शारीरिक शिक्षा | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 11 मार्च, 2026 | संगीत (पश्चिमी)/मनोविज्ञान | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 12 मार्च, 2026 | मानव विज्ञान/सांख्यिकी | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| 13 मार्च, 2026 | गृह विज्ञान | सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |