A
Hindi News एजुकेशन परीक्षा MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा आज से, CCTV से निगरानी, साइलेंस ज़ोन में बदलेंगे परीक्षा केंद्र

MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा आज से, CCTV से निगरानी, साइलेंस ज़ोन में बदलेंगे परीक्षा केंद्र

मध्य प्रदेश में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। पूरे राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बपनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।

Examination- India TV Hindi Image Source : PTI परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भोपाल: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल बज चुका है। इसके लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।

एमपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास शोर-शराबे पर भी प्रतिबंध रहेगा। इन परीक्षा केंद्रों को साइलेंस जोन में बदला जाएगा।

कुल कितने परीक्षा केंद्र?

बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 488 संवेदनशील केंद्रो पर जैमर लगाए जाएंगे। इंदौर में 138 और मुरैना में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के 55 जिलों में इन परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है।

मोबाइल, स्मार्ट वॉच पर पाबंदी

आज 12वीं क्लास की परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं 10 वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। पहला पेपर ऊर्दू का होगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध रहेगा।

बता दें कि एमपी बोर्ड द्वारा संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक साल 2026 की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होंगी। 10 वी की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक और 12 वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक सुबह 9 बजे से दो पहहर 12 बजे के बीच होगी। प्रैक्टिकल्स 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगे।

Latest Education News